मंडी में छापा मारने पर मिली 70 किलो पॉलिथीन

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी : सोमवार को मंडी प्रशासक ऋचा सिंह के आदेश के बाद मंडी सचिव ने मंडी में जब छापा मारा तब व्यापारियों का पॉलिथीन भेचने का नया तरीका सामने आया| पॉलिथीन बेचने वाले बड़े व्यापारियों ने अब इस काम को स्कूटी और साइकिल में लड़के रखवाकर बिकवाना शुरू कर दिया है| उन्हें पकड़ने के बाद उनके पास से 70 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी गई। टीम के चेकिंग अभियान की सूचना लगते ही विक्रेताओं, आढ़तियों में खलबली मच गई। टीम ने दो विक्रेताओं से 70 किलो प्रतिबंधित पन्नी बरामद की। टीम ने पॉलिथीन जब्त कर ली है साथ ही कारोबारियों को पन्नी व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति की प्रशासक ऋचा सिंह ने बताया कि हम्हे सूचना मिली थी कि साइकिल और स्कूटी में पॉलिथीन बेची जा रही है। इस पर मंडी सचिव को छापा मारने के लिए कहा गया था और ये सुचना बिलकुल सही साबित हुई| टीम ने 70 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की है। कहा कि जल्द वे भी मंडी परिसर में चेकिंग अभियान चलाएगी।

मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव ने कहा कि मंडी में पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।टीम में सुपरवाइजर कैलाश तिवारी, मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी, पीतांबर दत्त जोशी, नवीन मठपाल, रविंद्र चम्याल, ललित मोहन पाठक, महेंद्र डंगवाल, कुंवर सिंह, दीवान जीना आदि शामिल थे।

Date – 06/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.