2 करोड़ की फिल्म, 98 करोड़ की कमाई! ‘हनुमान अंश’ का जलवा

By New31 Uttarakhand

कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस आध्यात्मिक फिल्म ने महज 29 दिनों में करीब 98 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है और अब यह 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये से भी कम बताया जा रहा है, ऐसे में इसकी कमाई शुरुआती निवेश से 50 गुना से ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म ने शुरुआत धीमी की थी, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया ने इसकी कमाई को लगातार मजबूती दी। फिल्म ने 29वें दिन भी करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की और 5,055 शो में लगभग 47 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। बड़े बजट की फिल्मों और बड़े सितारों के बीच इस छोटे बजट की आध्यात्मिक फिल्म का इतना शानदार प्रदर्शन फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ के आंकड़े को कितनी जल्दी पार करती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.