18 नवंबर को अगली सुनवाई, बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में SC ने टाली सुनवाई

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी। इससे पहले मामले को लेकर बनभूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। इलाके में ड्रोन से निगरानी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में था।

बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले में प्रभावित परिवारों की संभावित बेदखली को लेकर भी लगातार चिंता बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट के जमीन खाली कराने के आदेश पर रोक लगाई थी। अब अगली सुनवाई 18 नवंबर को होने के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर साफ होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.