राजधानी देहरादून में हुई भारी बारिश के चलते अचानक गुच्चू पानी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से गुच्चू पानी में नहाने आए 11 पर्यटक फंस गए हालाकि मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगो को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। क्या है पुरा मामला आइए जानते हैं।
उत्तराखंड राज्य में शनिवार को भारी से भारी बारिश देखने को मिली। शनिवार को प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के चलते ना सिर्फ पर्वतीय क्षेत्रों पर आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बल्कि प्रदेश की सभी नदिया उफान पर बहने लगी। इसी क्रम में राजधानी देहरादून स्थित गुचुपानी का भी जल स्तर, अचानक हुई भारी बारिश के कारण बढ़ गया। जिससे गुचुपानी में नहाने गए 11 लोग पानी के तेज बहाव में फस गए। हालांकि, मौके पर पहुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगो को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

आपको बता दे कि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई कि गुचुपानी में नदी का स्तर बढ़ गया है और नदी के पास कुछ लोग फंसें हुए है। जिस सूचना पर थाना कोतवाली कैंट से पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरण के तुरंत मौके पर रवाना हुई तथा मौके पर नदी के किनारे कुल 11 लोग जिनमें 3 बच्चे, 2 महिला, 6 पुरुष फंसे हुए थे। मौके पर रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम देहरादून तथा फायर देहरादून को सूचित किया गया। स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम व फायर की टीम द्वारा सभी 11 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया
Date: 3 July 2022
penned By: Kiran Rawat