हल्द्वानी में खरगे शुद्धिकरण विवाद पहुंचा SSP ऑफिस, FIR की मांग

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘शुद्धिकरण’ का विवाद अब थाने और एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हुई रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन और कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रैली के बाद मैदान का शुद्धिकरण कर वहां मौजूद लोगों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिससे सामाजिक और जातीय भेदभाव का संदेश गया। इससे पहले भी इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर यूथ कांग्रेस ने दोबारा पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा है।

यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है और इसलिए पुलिस को शिकायत पर जल्द कदम उठाना चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन लेने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज है। राहुल गांधी और शशि थरूर ने घटना को लेकर एफआईआर की मांग की है, जबकि भाजपा की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया है कि शुद्धिकरण को जातीय भेदभाव से जोड़ना सही नहीं है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.