उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा H1N1 ने दस्तक दे दी है। अगस्त के 22 दिनों में प्रदेशभर में 31 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें ज्यादातर मरीज देहरादून के बताए जा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है और सीएमओ को अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी, निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्क्रीनिंग बढ़ाने के साथ शुरुआती लक्षण मिलने पर एलाइजा जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय कर दी है। किसी इलाके में चार से ज्यादा मामले सामने आने पर ये टीम मौके पर जाकर स्क्रीनिंग करेगी। अस्पतालों को इंफ्लुएंजा टेस्टिंग किट, PPE, मास्क, VTM वायल, ओसेल्टामिविर दवा और वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल जैसे लग सकते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और ज्यादा थकान इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि H1N1 से निपटने के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों को तैयार रखा जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.