पौड़ी। उत्तराखंड में भाजपा को पौड़ी से झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से पौड़ी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
यशपाल बेनाम ने कहा है कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे या कोई अलग राजनीतिक रास्ता चुनेंगे। ऐसे में उनके अगले फैसले पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी। अब देखना होगा कि बेनाम आगे किस दिशा में कदम बढ़ाते हैं और उनके फैसले का पौड़ी की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।