नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

By New31 Uttarakhand

नैनीताल: नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे और सड़क पर तेज धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। ट्रक में पटाखे होने के कारण मौके पर खतरा बढ़ गया था और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया। इस घटना के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.