विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज : खिताबी हैट्रिक जमाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के पास चैंपियन बनने का मौका.

By New31 Uttarakhand

आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 8वें विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें केपटाउन के न्यूसलैंड मैदान पर टिकेंगी।

5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार खिताबी हैट्रिक जमाने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका होगा। मेजबान साउथ अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई और साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने जा रहे हैं।

आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
हेड टु हेड के आंकड़े देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं और सभी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीते हैं। ये सभी मैच वर्ल्ड कप में खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैच सस्पेंड किए जा चुके हैं।

YOUTUBE

साउथ अफ्रीका के पास ओपनिंग बैटिंग और तेज गेंदबाजी टीम का मजबूत पक्ष है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.