कलयुगी पिता ने आखिर क्यूँ कर डाली अपने ही बेटे की निर्मम हत्या ?

By New31 Uttarakhand

ऊधम सिंह नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है……. जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं…..जानकारी के मुताबिक …..एक पिता ने आर्थिक तंगी के चलते…. इलाज़ न होने पर…. 3 साल के मासूम की जान ले ली ….जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी है…..वहीँ शक होने के बाद…. पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर….. बालक के शव को बरामद कर कब्जे में ले लिया…..और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है ….

दरअसल ऊधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा के सिरौली निवासी मोहम्मद तारिक ने …..मंगलवार को अपने साढ़े 3 साल के बच्चे शाबान रजा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी……इस दौरान उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा कि…. उसका बेटा शाबान घर के बाहर खेलता हुआ अचानक लापता हो गया है……. जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर….. गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी…..इस दौरान पूछताछ करने पर बालक के पिता…. मोहम्मद तारिक की ओर से…..बयान बदलने के चलते……. थाना पुलिस को उस पर शक हो गया….वहीँ थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने पर ….मासूम के पिता पुलिस के सामने टूट गया…..इस दौरान आरोपी पुलिस टीम को ….. उत्तराखंड… उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित….. अपने पुश्तैनी गांव ढकिया ले गया….. जहाँ आरोपी पिता तारिक की निशानदेही पर….. पुलिस ने बालक के शव को बरामद कर कब्जे में ले लिया……वहीँ मामले में एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि…..  आरोपी ने बताया कि…. उसका बेटा हीमोफीलिया बीमारी से पीड़ित था……. और उसके इलाज में लगातार पैसे खर्च हो रहे थे……ऐसे में बालक की खोजबीन के दौरान बालक के पिता मोहम्मद तारिक ने …..पुलिस को गुमराह करने का भी काफी प्रयास किया….. लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में….. आरोपी पिता अपने बेटे को मोटरसाइकिल पर ले जाता हुआ दिखने के बाद….. पुलिस ने बालक के पिता को हिरासत में ले लिया……इस दौरान आरोपी ने बताया कि….आर्थिक तंगी के कारण वह लगातार परेशान चल रहा था….. और कारोबार कम होने से परेशान होने पर…. उसने अपने बेटे की हत्या करने की योजना बना दी…… फिलहाल पुलिस ने अपने बेटे की हत्या में पिता को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है……

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.