हल्द्वानी में निकाय चुनाव के लिए इस मेयर प्रत्याशी को मिला ये चुनाव चिन्ह?

By New31 Uttarakhand

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मेयर पद के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। आपको बता दे निर्वाचन अधिकारी ए.पी. बाजपेयी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो अपने-अपने चुनावी प्रतीकों के साथ मैदान में उतरकर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे। दरअसल प्रमुख दलों के उम्मीदवारों में भाजपा से गजराज सिंह बिष्ट “कमल” के चुनावी प्रतीक के साथ मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी “हाथ” के निशान पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वही बहुजन समाज पार्टी ने शिव गणेश को “हाथी” प्रतीक के साथ मैदान में उतारा है, जबकि उत्तराखंड क्रांति दल से मोहन काण्डपाल “कप और प्लेट” के प्रतीक पर चुनाव लड़ रहे हैं।

साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या इस बार अधिक है, जो मुख्य दलों के लिए चुनौती बन सकते हैं। बता दे दीप चंद्र पांडे “गैस सिलेंडर” के प्रतीक पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि नवीन चंद्र “केतली” के निशान पर मैदान में हैं। भुवन चंद्र पांडे “ईंट” और मनोज कुमार आर्य “कैमरा” प्रतीक के साथ अपना प्रचार कर रहे हैं। अन्य निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार मन्नू “कैंची” और आर. पी. सिंह “घंटी” प्रतीक के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्येक उम्मीदवार ने अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक चुनावी गर्माहट देखी जा रही है। प्रत्याशियों ने अपनी जीत के दावे के साथ जनता के मुद्दों को सुलझाने के वादे किए हैं। हल्द्वानी-काठगोदाम के इस चुनावी संग्राम में कौन बाजी मारेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। जनता का विश्वास और समर्थन ही तय करेगा कि मेयर पद पर कौन विराजमान होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.