मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।वहीं मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार ही करेगी।

CM धामी ने ट्वीट कर लिखा …
.भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी @RishabhPant17 जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। राज्य सरकार द्वारा उनके उपचार की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।