दिल्ली-देहरादून के बीच एनएच-58 पर सिवाया से सफर महंगा हो गया है। जी हां 15 रुपये से लेकर 80 रुपये तक टोल बढ़ा दिया गया है… एनएचएआई ने टोल बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.. एनएचएआई की मंजूरी के बाद वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है किएक जुलाई से नई दरें लागू हो जाएंगी। इस बार लोकल निजी वाहनों का टोल भी पांच रुपये बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून के बीच एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई से टोल की दरों को संशोधित किया जाता है…लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल वृद्धि नहीं हो पाई थी… इस बार एक जुलाई से टोल की नई दरों को प्रस्तावित कर एनएचएआई को भेजा गया था।
बता दें कि वर्ष 2022-23 में टोल टैक्स दरों की वृद्धि कर दी गई है। निजी वाहन (कार, जीप, वैन) के टोल टैक्स को 95 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों का शुल्क 165 से बढ़ाकर 195 और बस, ट्रक का 335 से बढ़ाकर 385 रुपये किया गया है।
स्थानीय निजी वाहनों का टोल 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों का टोल भी 15 रुपये से 40 रुपये तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में टोल कंपनी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal