आज से दो साल पहले 14 जून को बॉलीवुड के एक चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए तमाम फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं…. इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टाग्राम के जरिए सुशांत को याद करते हुए कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं

आपको बता दें की रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ पुरानी यादें शेयर करते हुए लिखा, “हर दिन तुम्हें याद करती हूं…” इसके साथ ही रिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है…. रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है. सामने आई इन तस्वीरों में रिया और सुशांत पूरी तरह से एक दूसरे में खोए और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं

सुशांत की मौत के बाद रिया सदमे में थीं… उन्होंने कई इंटरव्यूज में सुशांत के साथ अपने गहरे रिश्ते पर बातें की थीं. लेकिन इस दौरान उनपर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप भी लगा…. कार्रवाई हुई.. और रिया को जेल की हवा खानी पड़ी. सुशांत के फैंस ने रिया की जमकर आलोचना की थी और सुशांत को न्याय दिलाने की जबरदस्त मांग उठी थी… कुछ समय बाद रिया जमानत पर बाहर आईं और अब वे धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में आगे बढ़ रही हैं.
Date: 14-June-2022
Penned by tanuja bhauryal