भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ समेत उत्तराखंड के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश हुई जिसने कड़ाके की ठंड में आपदा प्रभावितों की मुश्किलें और बढा दीं हैं…आपको बता दें कि जोशीमठ के नगर पालिका के एक हॉल में आपदा से प्रभावति नौ परिवारों के लोगों को रखा गया है. इनके सामने बर्फबारी के बाद यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड ने और ज्यादा दुश्वारियां बढ़ गईं हैं…. इस हॉल में नौ परिवारों के करीब 29 सदस्य रह रहे हैं और प्रशासन ने एक ही रूम हीटर दिया हुआ है.

एक हॉल में ठिठुर रहे नौ परिवारों के 29 सदस्य
आपको बता दें कि भू-धंसाव से प्रभावित गांधी नगर वार्ड के नौ परिवारों के 29 लोगों को नगर पालिका के एक हॉल में शिफ्ट किया गया है…बताया जा रहा है…इस हॉल में कई बच्चे भी हैं लेकिन इतने बड़े हॉल में सिर्फ एक ही हीटर दिया गया है… हालांकि हॉल के बाहर अलाव जलाई हुई है। ऐसे में यहां रहने वाले प्रभावित पूरे दिन बच्चों के साथ अलाव के आसपास बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे

जोशीमठ के 13 गांव बर्फबारी से प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के 47 गांव ताजा बर्फवारी से प्रभावित हुए हैं.. जिनमें से जोशीमठ सब डिवीजन के 13 गांव शामिल हैं.