हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे कांवड़ मेले के कारण जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

20 से 26 जुलाई स्कूल तक बंद रहेंगे
20 से 26 जुलाई स्कूल तक बंद रहेंगे
By New31 Uttarakhand

हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सावन में कांवड़ मेला को लेकर 20 से 26 जुलाई तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिलाअधिकारी विनय शंकर पांडे ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, जनहित में 20 जुलाई से 26 जुलाई तक जिले के सभी विद्यालय, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, मदरसे, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा.

आपको बता दें कि 14 जुलाई से सावन मास के शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. इसके साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार में शिव भक्तों का तंता लगना शुरू हो गया है. इस बीच जिले के स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, साथ ही इस आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि जिलाधिकारी के निर्देश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय व संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए.

हर की पौड़ी पर पहुंच रहे श्रद्धालु

बता दें की देशभर में सावन माह की धूमधाम शुरुआत हुई थी. पहले ही दिन हरिद्वार में हर की पौड़ी काफी संख्या में शिवभक्त मां गंगा का जल लेने पहुंचे थे. ..दूर-दूर से आए शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.