अब शराब की खाली बोतलों पर 10 रुपये का रिफंड मिलेगा। जानें क्यों शुरू की गई ये स्कीम?

By New31 Uttarakhand

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में वेस्टेज प्लास्टिक एवं शराब की खाली बोतलों को जहां-तहां फेंकने पर नियंत्रण लगाने के लिए मंगलवार को यह निर्णय लिया गया।शराब की खाली बोतल देने पर मिलेंगे 10 रुपये,

YOUTUBE

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल को पर्यटन की दृष्टि से स्वच्छ बनाने के लिए सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर में प्रतिदिन बिकने वाली शराब का सही डाटा तैयार करें।

रिसाइक्लिंग संस्था से समन्वय बनाते हुए शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड लगवाएं। खरीदी हुई बोतल पुनः संबंधित दुकानों पर बने वेस्ट मैटेरियल कलेक्शन सेंटर पर वापस करने पर 10 रुपये उपभोक्ता को वापस दिलाएं। यदि कोई अन्य व्यक्ति क्यूआर अंकित बोतल को संबंधित कलेक्शन सेंटर पर जमा करता है तो उसे भी 10 रुपये मिलेंगे।

आवाजाही वाले स्थानों पर बनें कलेक्शन सेंटर
डीएम जिलाधिकारी ने रीसाइक्लिंग संस्था की मैनेजर कल्पना पंवार से वेस्टेज मैटेरियल एकत्रित करने के लिए पर्यटकों की आवाजाही वाले स्थानों पर कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के लिए कहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.