देहरादून में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी की हत्या, पड़ोसी ने दी सूचना

By New31 Uttarakhand

देहरादून में रविवार को वन विभाग के 67 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव उनके निर्माणाधीन मकान में मिला। पड़ोसी ने अंदर झांककर देखा मकान का मुख्य शटर आधा खुला था और बुजुर्ग का शव देखकर पडोसी के होश उड़ गए | शव देखकर लग रहा है कि उनकी हत्या करीब दो दिन पहले की गई है। उनका गला बैग के फीते से घोटा गया था, जो गले में ही उलझा हुआ था। बुजुर्ग अपनी पत्नी से अलग रहते थे। घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के करनपुर मुख्य बाजार की है। यहां पर वन विभाग से सेवानिवृत्त सुरेंद्र जायसवाल अपने मकान के ऊपरी तल पर कुछ दुकानें बनवा रहे थे। काफी दिनों से यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को अचानक सुबह के समय निर्माण करने वाला मिस्त्री हरी सिंह निवासी आंबेडकर कॉलोनी, आमवाला तरला करनपुर चौकी पहुंचता है। हरी सिंह ने बताया कि सुरेंद्र जायसवाल के मकान का मुख्य शटर आधा खुला था। आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां दो दिनों से कोई आ जा नहीं रहा है। एक पड़ोसी ने अंदर झांककर देखा तो जायसवाल निर्माणाधीन हिस्से में अचेत अवस्था में पड़े थे। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | सुरेंद्र जायसवाल इस मकान में अकेले रहते थे। वह आसपास के लोगों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। पुलिस के अनुसार उनकी पत्नी 25 सालों से अलग रह रही है। पत्नी के साथ उनकी बेटी भी रहती है। उनसे इस मकान में कोई मिलने जुलने भी नहीं आता था। इसी बात का फायदा उठा कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई |

DATE : 3 अप्रैल 2022

edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड टीम

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.