अब बदरीनाथ हाईवे पर बढ़ रहा भू-धंसाव ,दरारों के बाद पड़ा 10 फीट गहरा गड्ढा

By New31 Uttarakhand

भू-धंसाव से बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को सुबह अचानक रेलवे गेस्ट हाउस के समीप हाईवे पर करीब दस फीट गहरा गड्ढा हो गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन ने मजदूरों की मदद से गड्ढे को भर दिया।

बता दे की गड्ढा इतना गहरा था कि उसे भरने में करीब आधा ट्रक पत्थर लगे और सीमेंट, कंक्रीट भी लगा। इसके बाद तहसीलदार ने हाईवे का निरीक्षण किया। बता दें कि हाईवे पर इससे पहले मारवाड़ी होटल के समीप गड्ढा हो गया था।बदरीनाथ हाईवे पर दरारें आने के साथ ही गड्ढे होने शुरू हो गए हैं।

YOUTUBE

वहीं सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने रेलवे गेस्ट हाउस के समीप हाईवे पर बड़ा गड्ढा देखा। सूचना पर सीमा सड़क संगठन मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचा और शीघ्र गड्ढे को भरने का काम शुरू किया।बीआरओ की कमान अधिकारी मेजर आइना ने बताया कि गड्ढा सूखा था। यहां आधा ट्रक पत्थर का भरान किया गया है, साथ ही सीमेंट और कंक्रीट से सुधारीकरण कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर जहां-जहां भू-धंसाव हो रहा है, वहां सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.