वायनाड में भूस्खलन से मची भारी तबाही, अब तक 36 की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। दरअसल मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को भूस्खलन हुआ है। आपको बता दे मुंदकई और चूरलमाला शहर में सैकड़ों घर, गाड़ी और दुकानें पानी में डूब गए। वही इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, और 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं जबकि सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। साथ ही केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है लेकिन भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

बता दे इस पूरे हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कईयों ने दुख जताया है। यहां तक कि पीएम मोदी ने भूस्खलन में जान गवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का एलान किया। साथ ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। वही इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा की, ‘वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से वो व्यथित है। उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए वे प्रार्थना करते है। हालांकि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.