Joshimath Sinking: जोशीमठ में फिर मचा हड़कंप, नरसिंह मंदिर के पास जमीन से फूटी जलधारा,

By New31 Uttarakhand

Joshimath – जोशीमठ में मकानों, घरों, इमारतों और सड़कों के दरकने के बाद अब एक नई समस्या सामने आ गई है… यहां के नरसिंह मंदिर के पास जमीन से अचानक एक जलधारा फूट पड़ी है।
इसके बाद इलाके में फिर से हड़कंप मच गया है… सूचना पर पहुंचे अधिकारी मामले की पड़ताल में जुट गए हैं… बता दें कि जोशीमठ में जमीन धंसाव के बाद यहां से भारी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।

जलधारा को देख इलाके में फिर मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ में जमीन धंसाव की प्राकृतिक आपदा को देखते हुए कई बड़ी संस्थाओं के विज्ञानिक यहां जांच में लगे हुए हैं…भू-धंसाव के कारण दरारें पड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। भू-धंसाव के कारण संकट से जूझ रहे जोशीमठ के नरसिंह मंदिर मार्ग में फूटी जलधारा के बढ़े प्रवाह ने फिर चिंता बढ़ा दी है।

जोशीमठ के सबसे निचले हिस्से में नगर से करीब नौ किमी दूर बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी में स्थित जेपी कॉलोनी में जलधारा दो जनवरी की रात फूटी थी… तब से लगातार मटमैला पानी निकल रहा है। रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) के वैज्ञानिकों ने इस पानी के नमूने भी भरे हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.