Joshimath: आखिरी मंजिल की छत भी तोड़ी , होटलों के ध्वस्तीकरण का खर्च करोडो में.

By New31 Uttarakhand

असुरक्षित हो चुके होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को होटलों की आखिरी मंजिल की छत को भी तोड़ दिया गया है। जल्द ही ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ध्वस्तीकरण कार्य में लगभग एक करोड़ 20 लाख तक खर्च आया है। जोशीमठ में भू धंसाव के चलते होटल माउंट व्यू और मलारी इन दरारें आने से तिरछे हो गए थे जिससे आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ गया था। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने होटलों के ध्वस्तीकरण को लेकर आदेश जारी किया।

YOUTUBE

होटल स्वामियों की सहमति पर 12 जनवरी से ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। शुरू में सिर्फ मजदूरों से होटलों को तोड़ा जाने लगा लेकिन बाद में इसे तोड़ने के लिए जेसीबी लगा दी गईं। छह मंजिला मलारी इन और पांच मंजिला माउंट व्यू को ध्वस्त करने में लोक निर्माण विभाग के 70 से अधिक मजदूर और तीन जेसीबी लगी हैं।

होटलों की अंतिम मंजिल की छत को भी तोड़ दिया गया है जिसके बाद अब नीचे की दीवारें ही तोड़ी जानी शेष है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.