दिल्ली की AAP सरकार ने लगाई गजब की तरकीब, 30 करोड़ लगाए और 100 करोड़ कमाए

By New31 Uttarakhand

दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन से दिल्ली सरकार ने पिछले दो साल में 7.26 करोड़ रुपये की कमाई की है… डीएचसीएफसी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस लाभ का चेक सौंपा….वही केजरीवाल सरकार ने अब तक डीएचसीएफसी में 30 करोड़ रुपये के निवेश का किया था… जिसके एवज़ में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.. जो कि सरकार द्वारा निवेश की गई राशि का तीन गुना है.

आपको बता दें कि दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए दिल्ली सरकार के निवेश के एवज़ में डिवीडेंड के रूप में 7.26 करोड़ रुपये के चैक सौंपा. चैक डीसीएचएफसी के अध्यक्ष राजेश गोयल और प्रबंध निदेशक आर एलिस वाज़ और निगम के निदेशकों की मौजूदगी में सौंपा गया.

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने निगम की 96.86 प्रतिशत शेयर के लिए डीसीएचएफसी में 30.26 करोड़ रुपये का निवेश किया. अब तक, सरकार को निगम से डिवीडेंड के रूप में 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई हुई है.. जो सरकार द्वारा निवेश की गई राशि का तीन गुना है. निगम द्वारा पिछले दो वित्तीय वर्षों से 7.26 करोड़ रुपये का डिवीडेंड दिया है. सरकार को 2019-20 और 2020-21 के लिए 3.63 और 3.63 करोड़ रुपये मिला है.

डीएचसीएफसी प्रत्येक निवेशक को वार्षिक आधार पर निवेश की गई राशि के 12 फीसदी पर लाभ का भुगतान करता है. बता दें कि करोड़ रुपये से अधिक राशि का वितरण किया जा चुका है. निगम ने कोविड 19 महामारी के दौरान भी सहयोग दिया था और मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की थी.

Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhaurya

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.