जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई जगह पर धंसने और दरारें पड़ने से कुछ महीनों बाद शुरू होने वाली बदरीनाथ यात्रा को लेकर चिंता बढ़ गयी है..आपको बता दें कि जोशीमठ से बद्रीनाथ जाने वाली सड़क पर कई जगह दरारें पड़ गई हैं, और मिट्टी धंस गई है…

आपको बता दें कि जोशीमठ नगर में टीसीपी क्षेत्र से लेकर मारवाड़ी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग काफी पहले से भूधंसाव की चपेट में था, लेकिन हाल में भूधंसाव बढ़ने के बाद अब यह और ज्यादा स्थानों पर धंस रहा है वही जोशीमठ निवासियों कहना का कहना कि दो और तीन जनवरी को जब उनके घर दरारें आने से क्षतिग्रस्त हुए, उसी दिन राष्ट्रीय राजमार्ग में भी सबसे ज्यादा भूधंसाव हुआ था…और उसी दिन जेपी कॉलोनी के समीप भूधंसाव से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था

बताते चले की हर साल अप्रैल-मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान राजमार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है..सरकार फिलहाल मार्ग की मरम्मत की बात कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारू रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी।