चारधाम यात्रा रूट सहित नेशनल हाईवे पर तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे लामबगड़ लगातार बारिश के चलते मलबा आने से बाधित हो गया है वहीं भारी बर्फबारी के कारण रोक दी गई है। वहीं जानकारी के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने लगे। जिस वजह से हाईवे बंद हो गया था जिसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को रोक दिया था…लगातार बोल्डर गिरने से हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही थी। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं…करीब 400 यात्री फंस गए। अब हाईवे खोल दिया गया है

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ औऱ कई जिलों में बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ गईं हैं…वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है..आपको बता दें कि मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस ने खराब मौसम के चलते ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल आगे की यात्रा न करने की अपील की है।