दिल्ली में यमुना नदी पर विवाद के बिच ,उत्तराखंड के मुख्यामंत्री का बड़ा बयान

By New31 Uttarakhand

दिल्ली चुनाव का अंतिम चरण चल रहा हैं , जिसको लेकर सभी पार्टिया एक दूसरे पर राजनितिक दाव खेल रहे हैं.ऐसे ही चुनाव के बिच यमुना नदी का विवाद चल रहा हैं बता दे बीजेपी पर सवाल उठ रहे हैं कि वो यमुना के पानी में जहर मिला रही है. ये दावा आम आदमी पार्टी की ओर से किया जा रहा है. AAP ने इस संबंध में चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि बीजेपी सरकार दिल्ली में नरसंहार कराने की कोशिश कर रही है. दावा किया जा रहा है कि हरियाणा सरकार हरियाणा से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज रही है. इसी बिच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है ने यमुना नदी को साफ करने के उनके बार-बार के वादों को लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है और उन पर झूठे आश्वासनों से जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने केजरीवाल पर सवाल उठाया और 2020 के घोषणापत्र में किए गए वादों के बावजूद नदी में प्रदूषण की समस्या पर ध्यान नहीं देने की बात कही। अरविंद केजरीवाल ने 2020 के अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि हम इस बार यमुना नदी को साफ करेंगे। पिछले पांच साल से वे लोगों को बेवकूफ बनाते रहे। अब फिर उन्होंने कहा कि वे अगले साल यमुना नदी को साफ करेंगे। यह सिर्फ झूठ है और लोग उन पर विश्वास नहीं करने वाले हैं। वह अपनी विफलता का दोष उस धरती पर डाल रहे हैं जहां वे पैदा हुए हैं। क्या कोई पानी में जहर डालता है? इस बार दिल्ली की जनता पीएम मोदी डबल इंजन वाली सरकार ला रही है।”

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.