झांसी: खुदाई के दौरान नदी में मिला खजाना तो मची लूट

By New31 Uttarakhand

यूपी के झांसी जनपद में खुदाई के दौरान सुखनई नदी से चांदी के सिक्कों का खजाना निकलने से हड़कंप मच गया…जी हां नदी में खुदाई के दौरान ‘खजाना’ निकलने की सूचना पर मौके पर हजारों की तादात में ग्रामीण इकठ्ठे हो गए…  इस दौरान सैकड़ों चांदी के सिक्कों के गायब करने का आरोप पुलिस के साथ-साथ खुदाई करवा रहे ठेकेदार पर लगा…

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए सुखनई नदी में खुदाई चल रही थी….इसी दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्कों के मिलने से वहां लूट मच गई. बामुशक्किल 80 सिक्कों को थाने पर लाया गया…पूरा मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है.फिलहाल सिक्के कितने पुराने है इसकी जांच के लिए विशेषज्ञ एजेंसी को बुलाया गया है. स्थानीय निवासी जयप्रकाश ने बताया कि एक तसला सिक्का मिला है, जिसे पुलिस वाले लेकर चले गए. उसने बताया कि 10-15 किलो के आसपास चांदी के सिक्के थे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम मृत्युंजय मिश्रा ने बतया कि हर घर नल योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई चल रही थी… इस दौरान एक रुपये का सिक्का मिलने की बात सामने आ रही है. अब यह किस धातु का है यह तो जांच का विषय है. उन्होंने बताया कि 70-72 सिक्के मिले हैं. ठेकेदार और पुलिस द्वारा सिक्के ले जाने के मामले में कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी

Date: 28-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.