Uttarakhand Budget 2022 23:  उत्तराखंड की धामी सरकार ने पेश किया 65571 करोड़ का बजट, जानें- किसे क्या मिली सौगात

By New31 Uttarakhand

देहरादून– वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का 65571.49 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बजट में हर सेक्टर और वर्ग पर फोकस किया गया है। प्रदेश में गौसदनों की स्थापना के लिए बजट में विशेषतौर से ध्यान रखा गया है। समाज के हर वर्ग से राय लेकर ही बजट बनाया गया है, ताकि प्रदेश का विकास दोगुनी गति से हो सके। 

अब आपको विस्तार से समझाते है- प्रदेश के विकास के लिए बजट में हर सेक्टर और वर्ग पर फोकस किया गया है…जैसे स्थानीय फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए 7.5 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है…वही बागबानी मिशन के लिए 17 करोड़ और सीएम स्वरोजगार में -40 करोड़ का प्रावधान किया गया है…दीन दयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए 55 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है….अंत्योदय परिवारों को साल में तीन रसोई गैस सुविधा उपलब्द कराने के लिए -55.50 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है…अटल आयुष्मान योजना को -310 करोड़ की मिली सौगात…मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए 25 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है…सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए 44.78 करोड़ करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है…धामी सरकार ने बजट में शिक्षा सेक्टर पर भी फोकस किया है जिसमे यूनिफार्म सिविल कोड को -5 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है…शोबन सिह जीना विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईटी अकादमी और उत्कृष्टता केंद्र के संचालन के लिए पांच-पांच करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है…मुक्त विवि में आईटी अकादमी को -5 करोड़ और ओपन जिम के लिए -10 करोड़

कुल वार्षिक बजट – 65,571.49 करोड़ 

1  स्थानीय फसल प्रोत्साहन – 7.5 करोड़

2 बागवानी मिशन- 17 करोड़  सीएम स्वरोजगार में -40 करोड़ का प्रावधान

3  दीन दयाल किसान कल्याण योजना -55 करोड़ 

4  अंतोदय को तीन फ्री सिलेंडर -55.50 करोड़

5  अटल आयुष्मान -310 करोड़

6  पलायन रोकथाम योजना -25 करोड़

7  सीमात क्षेत्र विकास कार्यक्रम -44.78 करोड़

8  यूनिफार्म सिविल कोड को -5 करोड़ 

9  सोबन सिंह जीना विवि चम्पावत परिसर के लिए – 5 करोड़ 

10  मुक्त विवि में आईटी अकादमी को – 5 करोड़ 

11  ओपन जिम के लिए -10 करोड़

Date: 15-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.