kainchi dham : नैनीताल और कैंची आने वाले पर्यटक ध्यान दें, आज और कल डायवर्ट रहेगा रूट

By New31 Uttarakhand

दो साल बाद इस बार कैंची धाम का 58वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। भंडारे और मेले के लिए पुलिस प्रशासन सहित मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार गैस के भट्ठों पर मालपुओं का प्रसाद बनाया जाएगा। मंदिर में करीब 8 से 10 छोटे-बड़े गैस के भट्ठे लगाए गए हैं। अब तक यहां लकड़ी के चूल्हों पर मालपुआ बनाए जाते थे।

आपको बता दें की कैंची धाम में प्रशासन और मंदिर समिति ने 15 जून को स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली हैं.. यातायात सुचारु रखने के लिए आज और कल रूट डायवर्ट रहेगा ….दो साल बाद आयोजित हो रहे स्थापना दिवस मेले में डेढ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभवना है… ऊपर से पर्यटन सीजन भी पीक पर है… सामान्य दिनों में भी लंबे जाम लगने कारण प्रशासन ने मेला को लेकर विशेष तैयारी की है वहीं पुलिस प्रसाशन द्वारा मंदिर के आसपास कंट्रोल रूम बनाए है… जहाँ से श्रद्धालुओं की देख रेख कर लाइन से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा

  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून की शाम पांच बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किए जायेंगे
  • नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन/यात्री वाहन/ प्राइवेट वाहन आज शाम पांच बजे से भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान .क्वारब , को डायवर्ट किये जायेंगे ।
  • इसी प्रकार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राईवेट वाहन शाम पांच बजे से क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर डायवर्ट किया जायेंगे ।
  • रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन शाम पांच बजे से बजे से खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना- ल्वेशाल-पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल को डायवर्ट किया जायेंगे ।

Date: 14-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.