दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, अब इन 3 जगहों पर मिलेगी अनुमति

By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने की जगह को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है। अब दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में प्रदर्शन आयोजित किए जा सकेंगे। जंतर-मंतर लंबे समय से राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न मुद्दों पर विरोध दर्ज कराने वाले लोगों के लिए प्रमुख प्रदर्शन स्थल रहा है। ऐसे में इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने का फैसला काफी अहम माना जा रहा है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब राजधानी में CJP और अन्य संगठनों के प्रदर्शन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटाने के आदेश में सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुख आधार बताया गया है।

दिल्ली पुलिस के आदेश के अनुसार, अब धरना-प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित CBD ग्राउंड को निर्धारित किया गया है। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए नियमों और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) से संबंधित निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए भी पुलिस की अनुमति और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी था। CJP ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात संबंधी चिंताओं का हवाला दिया था। इसके बाद प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया गया। अब जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन की व्यवस्था बदल जाएगी। हालांकि, नए स्थानों पर प्रदर्शन की अनुमति और लागू शर्तों को लेकर जारी होने वाले विस्तृत निर्देश महत्वपूर्ण होंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.