फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बहादुरी दिखाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है। कॉकपिट में हुई घटना के दौरान कैप्टन ने साहस दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी कैप्टन मच्छार की बहादुरी से प्रभावित हुए हैं।
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने अंदाज में लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। बहुत ही शानदार ब्रो।”
इस घटना के बाद कैप्टन मच्छार की बहादुरी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनके साहस की सराहना की जा रही है।
सलमान खान के अलावा अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम किया। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “साहसी कप्तान” कहा और सैल्यूट व भारतीय तिरंगे वाले इमोजी लगाए।
इस तरह फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों की ओर से कैप्टन मच्छार की तारीफ ने उनकी बहादुरी को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।