‘हनुमान अंश’ का साउथ में धमाका, 9 अक्टूबर को तेलुगु में होगी रिलीज

‘हनुमान अंश’ का साउथ में धमाका, 9 अक्टूबर को तेलुगु में होगी रिलीज
By New31 Uttarakhand

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने छोटे बजट के मुकाबले बड़ी कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 414.06 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 317.94 करोड़ रुपये हो गया है।

9 अक्टूबर को तेलुगु में दस्तक

हिंदी दर्शकों के बीच सफलता के बाद अब ‘हनुमान अंश’ साउथ के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म के तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट सामने आ गई है। 9 अक्टूबर को फिल्म तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है।

पहले फिल्म के तेलुगु वर्जन को 18 सितंबर को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन किसी वजह से रिलीज टल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास के बैनर के जरिए तेलुगु वर्जन पेश किए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में यह डील आगे नहीं बढ़ सकी।

अब तेलुगु रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। ऐसे में देखना होगा कि साउथ में रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कितना और इजाफा होता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.