रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने गर्दन पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर

By New31 Uttarakhand

रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में गणेश चतुर्थी मेले के दौरान सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने मेले में लगी एक दुकान से करीब 10 रुपये में चाकू खरीदा था और कुछ ही देर बाद उसने खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल युवक को अपने वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवक ने अपना नाम अरमान और पता दिल्ली की मजदूर बस्ती बताया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शुरुआती जांच में उसकी श्वास नली और प्रमुख नसों को गंभीर नुकसान नहीं होने की बात सामने आई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.