अब बदल गया यूपी” – रवि किशन बोले, माधुरी दीक्षित भी महसूस कर रहीं सुरक्षा

अब बदल गया यूपी” – रवि किशन बोले, माधुरी दीक्षित भी महसूस कर रहीं सुरक्षा
By New31 Uttarakhand

अभिनेता और लोकसभा सांसद रवि किशन हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी और पुराने समय की स्थिति की तुलना वर्तमान से की।कार्यक्रम में बोलते हुए रवि किशन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पहले अभिनेत्रियां उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने से कतराती थीं। उन्होंने कहा कि उस समय यह धारणा थी कि “उत्तर प्रदेश नहीं जाना, वहां गोली मार देते हैं।” लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हाल ही में गोरखपुर में तीन दिनों तक रुकीं और सुरक्षित मुंबई लौट गईं। रवि किशन ने इसे “सुरक्षित उत्तर प्रदेश की जीत” बताया।अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर रवि किशन ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि माधुरी दीक्षित से मिलने के लिए कई लोग अपने बालों में डाई लगाकर पहुंचे थे, जिनमें से कुछ का रंग तक बह रहा था। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन और माधुरी दीक्षित जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म मां बहन में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।इसके अलावा, रवि किशन का लोकप्रिय वेब शो मामला लीगल है का दूसरा सीजन भी जल्द रिलीज होने वाला है। यह शो 3 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होगा, जिसमें इस बार रवि किशन जज के किरदार में नजर आएंगे।इस तरह गोरखपुर के कार्यक्रम में रवि किशन ने न सिर्फ प्रदेश की बदली छवि पर जोर दिया, बल्कि अपने अंदाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.