चीन के नए वायरस को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल बना हुआ है. आपको बता दे हर किसी के जेहन में बस एक ही डर है कि कहीं कोरोना वायरस संक्रमण की तरह ये भी तो जानलेवा नहीं है? दरअसल सांसों पर आफत का सबब बनने वाले इस वायरल का नाम HMPV यानी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ) है. कहा जा रहा है कि इस वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है इसलिए भारत में भी इस वायरस से लोग डरे हुए हैं और कोरोना का दौर याद आने लगा है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से इस वायरस के बारे में जानकारी मांगी है. जिसपर चीन का कहना है कि वहां स्थिति सामान्य है और डरने की बात नहीं है। बता दे चीन का नया वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस, जिसे HMPV के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है, जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है.
इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है. वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं. इसके कुछ आम से लक्षण हैं- जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगना। बता दे चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप की हाल की खबरों के मद्देनजर, भारत सभी उपलब्ध माध्यम से स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और WHO से समय पर संक्रमण की जानकारी साझा करने का भी अनुरोध किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत एचएमपीवी मामलों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी ICMR पूरे वर्ष HMPV के रुझानों की निगरानी करेगी.