उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आपको बता दे शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा देर रात तक जारी रखा। दरअसल निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों में गई पर्यवेक्षकों की टीम रविवार यानी आज ही नामों के पैनल पार्टी नेतृत्व को सौपेगी। जिसके आधार पर सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है। बता दे पैनल बनाए जाने के साथ ही पार्टी ने सभी निकायों में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश के लिए एक सर्वे कराएगी। जिसके लिए एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है। साथ ही एजेंसी दो दिन सर्वे कर रिपोर्ट संगठन को सौंप देगी। वही प्रक्रिया के पूरी होने के बाद इसी आखिरी सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। जिस पर आपत्तियों की सुनवाई करते हुए 25 या 26 दिसंबर को आयोग से चुनाव की अधिसूचना जारी होने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही 100 निकायों की आपत्तियों का निपटारा करके निदेशालय अपनी रिपोर्ट आज ही शासन को भेजने की तैयारी में है ताकि सोमवार या मंगलवार तक अंतिम अधिसूचना जारी हो सके। जिसके आधार पर तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। हालांकि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। तकरीबन सभी पर्यवेक्षक टीमों ने अपने-अपने निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पद पर रायशुमारी कर पैनल तैयार कर दिए हैं। पर्यवेक्षकों को रविवार तक नामों के पैनल पार्टी को सौंपने हैं। माना जा रहा है कि अधिकतर पर्यवेक्षक टीमें अपने-अपने निकायों में रायशुमारी कर लौट आई हैं। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आज नामों के पैनल संगठन को प्राप्त हो जाने की पूरी संभावना है।