उत्तराखंड में रिमझिम बारिश के साथ दक्षिणी-पच्छिमी मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। दरअसल राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जनपदों में शुक्रवार सुबह से हलकी से मध्यम बारिश का दौर जारी है। वही मौसम विज्ञान केंद्र ने मॉनसून आगमन की पुस्टि करते हुए अगले कुछ दिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आगामी 3 जुलाई तक पहाड़ से मैदान तक हलकी से माध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है। जबकि 30 जून और 2 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
आपको बता दे मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार 29 जुलाई को राज्य के जनपदों में हलकी से माध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कल 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, में कही कही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। तो वही देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने व गर्जन के साथ तीर्व बौछार पढ़ सकती है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।