केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट एसटीएफ ने कराए बंद

By New31 Uttarakhand

केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट को एसटीएफ ने बंद कर दिया है दरअसल इन अकाउंट पर लोगों को टिकट बुक कराने का झांसा दिया जा रहा था। वही एसटीएफ अन्य अकाउंट की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन नंबरों पर फोन करने पर ठग ऑफलाइन टिकट बिक्री का ऑफर भी देते हैं। ऐसे में जो लोग यात्रा पर गए हैं उनके ठगी का शिकार होने की आशंका ज्यादा रहती है। बता दें कि एसटीएफ ने पिछले साल फर्जी वेबसाइट को बंद कराने का अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में पिछले साल 44 वेबसाइट को बंद किया गया था। हलाकि इसके बावजूद सैकड़ों लोग देशभर में ठगी का शिकार हुए थे। साथ ही इन पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने एक गिरोह को भी पकड़ा था।

बता दे ठगी की आशंका को देखते हुए इस साल भी एसटीएफ ने शुरूआत से फर्जी वेबसाइट की जांच शुरू की। एसटीएफ ने पिछले माह 20 वेबसाइट को बंद करा दिया था। वही जब वेबसाइट पर शिकंजा कसा गया तो साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया। कई फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठगों ने टिकट बुक कराने का दावा करना शुरू किया। इसी क्रम में एसटीएफ ने 20 फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया है। वही इस मामले में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। कई टीमें इस तरह की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि एसटीएफ और साइबर थाना की ओर से सोशल मीडिया पर इसके लिए जागरूकता अभियान भी छेड़ा हुआ है। यदि किसी के साथ ठगी होती है तो वह साइबर वित्तीय हेल्पलाइन डॉयल 1930 पर कॉल कर सकता हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.