पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

By New31 Uttarakhand

उधम सिंह नगर जिले से मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है | बता दे कि एक पिता पर अपनी सगी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग किशोरी की दादी की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया | दर्ज मुकदमे में तहत आरोपी पिता की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है |

आपको बता दें कि 2 मई को एक महिला की ओर से अपने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी, कि उसका बेटा अपनी सगी नाबालिक बेटी के साथ लंबे समय से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता आ रहा है और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है | जिस पर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर  कई धाराओं के तहत आरोपी व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है | वहीं पुलिस की ओर से पीड़िता के बयान दर्ज कर तत्काल नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है |

 मामले में उधम सिंह नगर के ASP  मनोज कुमार कर्त्याल ने बताया कि एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार और अन्य अपराध के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाने में अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | इस मामले में जांच की कार्रवाई चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी |

Date : 6-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.