बुधवार को रामनगर में मुख्य बाजार से गुजर रहे एक व्यक्ति का बैग छीनकर लुटेरे फरार हो गए मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया
ग्राम ऐराडी बिष्ट जिला अल्मोड़ा निवासी मोहन सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुंदन वाली गली मैं प्रभात इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप दो व्यक्ति द्वारा उनका बैग छीन लिया गया बैग में उनके एटीएम कार्ड के अलावा अन्य कागजात भी मौजूद थे कोतवाल ने बताया कि आरोपियों द्वारा मोहन सिंह के एटीएम से 5 हजार रुपए की नकदी भी निकाली गई

इस रूट में अमन सिद्दीकी निवासी ईदगाह रोड खताडी, सौरव लाल निवासी बाल्मीकि बस्ती मोहल्ला खताडी,फराज खान निवासी ग्राम मल्ला बेडाझाल और बाल्मीकि बस्ती खताडी निवासी गौरव भारती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया बैग एवं बैग में रखी सभी सामग्री के अलावा एटीएम से निकाली गई 5 हजार रुपए की धनराशि भी बरामद की गई उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।