Joshimath News: डेढ़ महीने से आंदोलनरत जोशीमठ के प्रभावितों को मिली राहत, बंटनी शुरू हुई मुआवजे की राशि

By New31 Uttarakhand

जोशीमठ- दरारों से झुलस रहे जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो गई है, जिससे प्रभावित परिवारों ने एक बार राहत की सांस ली है…बता दें कि बीते कई दिनों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे प्रभावितों को शासन की तरफ से आदेश के बाद मुआवजा राशि वितरित होना शुरू हुई है.

उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों को नई पुनर्वास नीति के तहत क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा देना शुरू कर दिया है….मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पहले दिन तीन आपदा प्रभावितों को 63 लाख से ज्यादा रुपये बांटे गए चमोली जिला प्रशासन की ओर से सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) की ओर से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घोषित किए गए भवनों के स्वामियों को नई पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा बांटना शुरू कर दिया गया है.

आपको बता दें कि तहसील में सबसे पहले गांधीनगर वार्ड निवासी सूबेदार मेजर मंगलू राम (सेनि.) को मुआवजा राशि के तहत 31.20 लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया गया…इसके अलावा सुनील वार्ड के बलदेव को 16.23 लाख रुपये और इसी वार्ड के कृष्णा को 16.23 लाख रुपये का चेक दिया गया.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.