हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास गैस गोदाम में लगी भीषण आग ,धमाकों से गूंज उठा पूरा इलाका

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया ,वहीं धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई ,जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस की सूचना पर ऋषिकेश से दमकल वाहन नेपाली फार्म पहुंचे।

YOUTUBE

थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है। बताया भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो वाटर टेंडर और एक फोम टेंडर भेजे गए हैं।

वहीं आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई है। खाती ने बताया है कि वहां पर एक पाइप में आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.