देहरादून के परेड ग्राउंड के पास लागू हुई धारा 144 ,आज लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है।बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी।

वहीं इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ही ये धारा लागू की गई है। इसके अनुसार, शुक्रवार को बेरोजगार और उनके अभिभावकों के देहरादून में इकट्ठा होने की संभावना है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

साथ ही आपको बता दे की ऐसे में एहतियातन यह कदम उठाया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इस परिधि में लाठी, डंडे, बंदूक, तलवार आदि नहीं ला सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.