रामनगर में एक व्यक्ति की हुई निर्मम हत्या ,पत्थर से कुचल कर अज्ञात लोगों ने की हत्या

By New31 Uttarakhand

रामनगर विकासखंड पूर्वी नई बस्ती के समीप स्थित नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ..बता दे की घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी और कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है .

.जानकारी के मुताबिक इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि इसी गांव में रहने वाला 49 वर्षीय रमेश चंद्र जोकि शुक्रवार को रात में अपने गेहूं की चौकीदारी करने के लिए खेत में गया था … शनिवार सुबह अज्ञात लोगों द्वारा रमेश चंद्र का मुंह पत्थरों से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई साथ ही आपको बता दे की शनिवार की सुबह सांवल्दे नदी की ओर से स्कूल जा रहे बच्चों द्वारा जब यह शव मौके पर पड़ा देखा गया तो बच्चों द्वारा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई .

.वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वही ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े करते हुए हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने की मांग पुलिस से की है। साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं सीओ भाकुनी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है,और शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है ,उन्होंने बताया कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.