देश में प्रथम आई मानसखंड झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए सम्मान की बात बतायी, उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को देश और दुनिया में पहचान मिली है।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसखंड झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है

बता दे की प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मिली ट्राफी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेंट की है ,वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएसचौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे।

बता दे की मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है। साथ ही आपको बता दें कि सीएम धामी के मार्गदर्शन से ही मानसखंड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी और श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर कार्य किया जा रहा है।