Joshimath Sinking: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव का दायरा बढ़ता जा रहा है, भू-धंसाव अब इतना बढ़ गया है… कि औली को जोड़ने वाला रोपवे भी इसकी जद में आ गया है, बता दे कि भू-धंसाव से एशिया के सबसे बड़े जोशीमठ-औली रोपवे की प्लेटफार्म पर दरारें आ गई है। हालांकि खतरे को देखते हुए रोपेव का संचालन बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह दरार कल शुक्रवार रात को आई…रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने कहा कि रोपवे के टावर नंबर 1 के पास दरारें दिखाई देने के चलते प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस बात को लेकर चिंता है कि क्या रोपवे सेवा जल्द ही फिर से शुरू हो सकती है.

बता दे कि जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है जिसमें 10 टावर लगे हैं। रोपवे से जोशीमठ से औली पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। औली जाने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद रोपवे ही रहता है।