गरुड़ के इन ग्रामीणों ने क्यूँ लगाए PMGSY मुर्दाबाद के नारे ?

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर जिले के गरूड में…… कोठू के ग्रामीणों ने …… मोटर मार्ग में उखड़ रहे डामरीकरण को लेकर ….आक्रोश जताया है ….जानकारी के मुताबिक ….मोटर मार्ग में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ……ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए …ठेकेदार पर खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया …..वहीँ ग्रामीणों ने डामरीकरण और… मोटर मार्ग के निर्माण में…. लापरवाही का आरोप लगाते हुए…..PMGSY मुर्दाबाद के नारे लगाए ………

दरअसल कोठू में…. PMGSY की ओर से….1 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से ……मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है….. लेकिन 17 दिन में ही ……सड़क पर बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है… साथ ही सड़क की सुरक्षा दीवारें भी ध्वस्त होने लगी है….ऐसे में ग्रामीणों ने कहा कि ….ठेकेदार की ओर से…..सड़क का निर्माण तो पूरा कर दिया गया है …..लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि….. ठेकेदार ने मानकों की अनदेखी की है….. और घटिया सामग्री प्रयोग करते हुए….. सड़क की सुरक्षा दीवारों और डामरीकरण का काम किया है…… जिसके चलते ग्रामीणों ने ठेकेदार पर खुलेआम…..मानकों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया …..जिसके चलते ग्राम प्रधान पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में….. ग्रामीणों ने प्रशासन से मोटर मार्ग में हो रही …..अनियमितताओं के विषय में जांच की….. मांग करते हुए कहा कि …..विभाग के अभियंताओं और ठेकेदार से कार्य की गुणवत्ता को लेकर….. कई बार कहा गया है…… लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है…..ऐसे में ग्राम प्रधान ….पुष्पा गोस्वामी ने कहा कि….गांव को जोड़ने के लिए…. मोटर मार्ग का निर्माण ग्रामीणों का पुराना सपना था….. लेकिन घटिया किस्म के डामरीकरण और …. सुरक्षा दीवार निर्माण से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बना हुआ है …..ऐसे में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि….. आचार संहिता के बाद यदि जल्द ही खराब डामरीकरण के काम में सुधार नहीं हुआ …तो वे उग्र आंदोलन करेंगे…वही अब देखना होगा कि…… संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से मोटर मार्ग में चल रहे…… अनियमितताओं को लेकर कोई कार्रवाई की जाएगी …..या फिर ग्रामीणों को हो रही परेशानी जस की तस बनी रहेगी……

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.